शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को उतारा मौत के घाट, बेहरमी से हत्या कर हुआ फरार

शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को उतारा मौत के घाट, बेहरमी से हत्या कर हुआ फरार

Faridabad Minor Girl Murdered: हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां यहां डबुआ कॉलोनी में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर नाबालिग लड़की की बड़ी बहरेमी से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अनजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां शनिवार को पवन नाम के युवक ने 17 साल की लड़की का गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि डबुआ कॉलोनी ई-ब्लॉक में रहने वाली मृतक नाबालिग दसवी कक्षा की छात्रा थी। आरोपी पवन भी उसी कॉलोनी का ही रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मृतक लड़की अपने घर के पास पड़ोसी के यहां गई थी। जहां पहले से ही पवन मौजूद था। उस दैौरान दोनों के बीच काफी बहस भी हुई। इसके बाद गुस्से में पवन ने चाकू से लड़की का गला रेत दिया मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लड़की के पिता ने क्या कहा?

पुलिस की पूछताछ में लड़की के पिता ने बताया कि पवन का युवक उनकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बेटी ने उसे कई बार मना किया। इसको लेकर वह जान से मारने की धमकी भी देता रहता था। लेकिन अब उसने मेरी बेटी की हत्या सच में कर दी।

मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी से आरोपित पवन ने बीते साल छेड़छाड़ की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। बता दें, बीते साल अप्रैल में पवन मृतक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था। जिसके बाद पवन को अरेस्ट कर लिया गया था। लेकिन सितंबर में जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी पवन फिर से लड़की पर शादी का दबाव बनाने लगा। लेकिन तब भी लड़की नहीं मानी। इसी रंजिश के चलते पवन ने अब इस वारदात को अंजाम दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले को डबुआ थाने में केस दर्ज किया है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। एसजीएम नगर थाना पुलिस, एसीपी विष्णु दयाल ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्राइम ब्रांच की दो टीम भी आरोपी के पीछे लग गई हैं।

Leave a comment