Haryana Crime: अंबाला में दामाद ने युवक को मारी गोली, आरोपी मौके से फरार

Haryana Crime: अंबाला में दामाद ने युवक को मारी गोली, आरोपी मौके से फरार

Haryana Crime: हरियाणा के अंबाला के मंढोर गांव में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई। जब एक दामाद ने अपनी सास(पत्नी की मां) को गोली मार दी। गनीमत यह रही कि गोली महिला की टांग में लगी। वहीं आरोपी दामाद हथियार मौके पर ही फेंक कर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

अंबाला के मंढोर गांव में देर शाम एक दामाद ने अपनी ही सास(पत्नी की मां) को गोली मार दी। जिसके बाद आरोपी हथियार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दरअसल, पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपी की पत्नी अपने मायके आकर रह रही थी। जब आरोपी दामाद पत्नी को लेने अपने ससुराल पहुंचा, तो पत्नी-पत्नी और सास में झगड़ा हो गया। जिसके बाद तैश में आकर आरोपी पति ने अपनी सास को गोली मार दी। झगड़े में गनीमत यह रही कि गोली सास की टांग में लगी और उसकी जान बच गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आरोपी मौके से फरार  

इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें मंढोर गांव में गोली की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जहां उन्हें पता लगा कि एक व्यक्ति महिला को गोली मार दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल, आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तालाश की जा रही थी।

Leave a comment