इन घरों में रहता है मां लक्ष्मी का वास, कभी नहीं होती पैसों की परेशानी

इन घरों में रहता है मां लक्ष्मी का वास, कभी नहीं होती पैसों की परेशानी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान दार्शनिक और राजनीति के ज्ञाता थे। अपने नीतियो से चाणक्य ने व्यक्ति को सफल होने के साथ साथ समाज में सम्मान देने की कोशिश की है। चाणक्य ने तीन ऐसे घरों के बारे में भी बताया है जहां मां लक्ष्मी वास करती हैं। चाणक्य ने कहा है कि इन घरों में रहने वाले लोगों को कभी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता इनकी जिंदगी खुशहाल रहती है। 
जहां गुणवानों का हो मान सम्मान 
हमारे आसपास कई ऐसे लोग होते हैं जिनको किसी भी चीज का ज्ञान नहीं होता है लेकिन वो अपने आप को ऐसा दिखाते हैं जैसे सबसे ज्यादा वो ज्ञानी है। जिन घरों में मूर्खों की पूजा की जाती है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता लेकिन जिन जगहों पर मूर्खों का सम्मान न करते हुए गुणवानों का मान-सम्मान किया जाता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। 
जिन घरों में अन्न की कमी नहीं होती 
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जिन घरों में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। अन्न खत्म होने से पहले ही उसे भर दिया जाता है वहां पर मां लक्ष्मी वास करती हैं। लेकिन जिन घरों में अन्न का एक भी दाना नहीं रहता वहां मां की कृपा नहीं होती। यही वजह है कि व्यक्ति को हमेशा अपने घर का अन्न भंडार भरा हुआ रखना चाहिए। 
जिन घरों में पति-पत्नी के बीच रहता है प्यार 
चाणक्य नीति के मुताबिक, जिन घरों में पति-पत्नि के बीच लड़ाईयां होती रहती है वहां मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। वहीं अगर पति-पत्नि के बीच में प्यार बना रहता है और हर दुख सुख में एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। उन घरों में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

Leave a comment