
Police revealed the secret of the murder that happened 8 months ago: यूपी पुलिस ने आठ माह पहले हुए हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए प्रेमिका समेत पूरे परिवार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गाजियाबाद के बम्हेटा स्थित घर बुलाकर ग्रेनो वेस्ट निवासी रंजीत (26) की हत्या की गई थी और उसके शव को पास के तालाब में फेंक दिया था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई और पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि इस हत्या में पूरा परिवार शामिल है।
पुलिस ने 8 महीने पहले हुई हत्या का खोल राज
मामला 26 जनवरी को शुरू होता है जब कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि चिपियाना गांव के तालाब से नरमुंड, शरीर के अन्य अंगों की हड्डियां, कपड़े, बेल्ट, चाबी मिली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी चीजों को बरामद कर युवक की पहचान करने की जुट गई। वहीं जांच में युवक की पहचान रंजीत के रूप में की गई। वहीं इस शख्स के फोन की छानबीन शुरू की तो इसका कनेक्शन प्रेम संबंध पर जाकर रूका। जिसके बाद पुलिस ने रंजीत की प्रेमिका और उसके चार परिजन से पूछताछ की तो सभी ने अपराध को स्वीकार किया।
प्रेमिका ने फोन कर बुलाया घर
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रेमिका ने रंजीत को फोन कर परिजनों से शादी की बात करने के लिए घर बुलाया था और उसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को चिपियाना गांव के तालाब में फेंक दिया। वारदात से एक माह पहले परिजनो ने रंजीत की पिटाई भी की थी। परिजनों का कहना है कि रंजीत ने अपनी प्रेमिका का एक वीडियो बनाकर उसके भाई के मोबाइल पर भेजा था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया था।
परिजनों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट
वहीं इस बात पर परिजनों ने प्लान बनाया और रंजीत को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या, एससी एसटी एक्ट व शव छुपाने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस हड्डियों और नरमुंड की डीएनए जांच कराएगी। वहीं पुलिस ने अब सभी रोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडे ने बताया मूलरूप से हरदोई निवासी रंजीत हैबतपुर गांव में रहता था। वह ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में लोगों के कपड़े प्रेस करता था।
13 जून से लापता था रंजीत
पुलिस को बताया गया कि 13 जून 2022 को वह लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन पुलिस को शिकायत देकर रंजीत की बरामदगी की मांग की। शुरुआत में पुलिस ने ढुलमुल रवैया अपनाया मगर 26 जनवरी को पुलिस ने लोगों की सूचना पर चिपियाना गांव के तालाब से नरमुंड, शरीर के अन्य अंगों की हड्डियां, कपड़े, बेल्ट, चाबी आदि बरामद की। इनसे युवक की पहचान रंजीत के रूप में की गई।
Leave a comment