4 महीने की कैवल्या ने अपने टैलेंट से बड़े-बड़े को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

4 महीने की कैवल्या ने अपने टैलेंट से बड़े-बड़े को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

Noble World Record: अपने हुनर द्वारा 4 महीने की कैवल्या ने हर किसी के हैरान कर दिया है। हाल ही में नोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आंध्र प्रदेश कि रहने वाली कैवल्या का नाम दर्ज किया गया है। 4 महीने की कैवल्या सिर्फ सब्जियों, तस्वीरों, जानवरों और पक्षियों समेत 120 चीजों की पहचान कर सकती हैं। कैवल्या की इस हुनर कि चर्चा हर जगह हो रही है।

120 चीजों की पहचान कर सकती हैं कैवल्या

इस हुनर को सबसे पहले कैवल्या की मां हेमा ने पहचाना था। इसके बाद, हेमा ने कैवल्या का वीडियो दूनिया तक पहुंचाने का सोचा। इसलिए कैवल्या की मां ने इस वीडियो को नोबल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भेजा। नोबल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 4 महीने की कैवल्या की प्रतिभा को जांचा और उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया। कैवल्या को नोबल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया है। 3 फरवरी 2024 को कैवल्या ने यह रिकॉर्ड बनाया है। कैवल्या को '100+ फ्लैशकार्ड पहचानने वाला दुनिया का पहला चार महीने का बच्चा' कहा गया है।

कैवल्या ने क्या-क्या पहचाना 

कैवल्या के यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 120 फ्लैशकार्ड की पहचान करती नजर आ रही हैं। 12 फूल, 27 सब्जियां, 27 फल, 27 जानवर और 27 पक्षी इन फ्लैशकार्ड में हैं। इसके अलावा वीडियो में कैवल्या और उनका परिवार मेडल के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कैवल्या की तारिफ कर रहे हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

कैवल्या के परिवार ने सभी का समर्थन देन के लिए धन्यवाद कहा है। उनका कहना है कि, सबसे पहले नोबल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लोग बच्ची के इस हुनर को देखकर हैरान रह गए थे। लेकिन उसके बाद नोबल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कैवल्या का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने का फैसला किया था।

Leave a comment