हर हर शंभू गाने ने दिलाया बिग बॉस का टिकट, जानें फरमानी नाज की अनकही बातें

हर हर शंभू गाने ने दिलाया बिग बॉस का टिकट, जानें फरमानी नाज की अनकही बातें

नई दिल्ली: हर-हर शंभू गाना गाने के बाद फरमानी नाज लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं भगवान शिव के भजन से पहले भले ही फरमानी नाज को कोई नहीं जानता था। लेकिन आज विवादों में फंसे रहने के बाद सिंगर की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि खबरों के अनुसार फरमानी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें सलमान खन के शो बिग बॉस-16 का ऑफर मिल गया है।

बता दें कि फरमानी के भाई फरमान ने अक इंटरव्यू के दौरान इस बात की जानकारी दी है कि अभी तक उनकी बहन ने इस शो में जाने के लिए कोई फैसला नहीं लिया है। आगे बात करते हुए फरमान ने कहा कि उनकी बहन बिग बॉस शो को कई बार देख चुकी है और वह उनमें से बुल्कुल भी नहीं है जो लड़ाई-झगड़ा करें। इसलिए इस शो को लेकर वो कोई फैसला नहीं ले पा रही है। इसके अलावा शिव भजन हर हर शंभू फरमानी नाज ने गाया जो काफी वायरल हुआ है। हालांकि इस गाने का ओरिजनल वरजन अभिलिप्सा पांडा ने गाया हुआ है। इस भजन को लेकर उन्हें लगातार मुस्लिम कट्टरपंथियों की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। खबर हैं कि इस बार ‘बिग बॉस 16’ में फरमानी की आवाज गूंज सकती है।  

वहीं साल 2021 में फरमानी नाज सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आई थी। इस शो में फरमानी ने अपने भाई के साथ अपना परफॉर्मेंस दिया था। इंडियन आइडल के जजेस के द्वारा फरमानी के आवाज को बेहद पसंद किया गया था,लेकिन इस शो में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा था। मुश्किल के समय में म्यूजिक ने फरमानी और उनके भाई का बहुत  साथ दिया। फरमानी गाना गाती थीं और उनके भाई उसे यूट्यूब पर रिकॉर्ड करते थे। धीरे-धीरे लोगों को उनका गाना पंसद आने लग गया। जिसके बाद फरमानी धीरे-धीरे सुर्खियों में आने लगी थी।

Leave a comment