
Entertainment: बॉलीवुड एक्टरवरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' की रिलीज को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस बीच खबर सामने आ है कि वरुण को अपना अगला प्रोजेक्ट मिल गया है। एक्टर एटली के साथ काम करने जा रहे हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर इन दिनों शाहरुख खान के साथ जवान में काम कर रहे हैं।
वरुण को मिला नया प्रोजेक्ट
इस अगले प्रोजेक्ट की जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है। वरुण और एटली एक एक्शन से भरपूर फिल्म में काम करने वाले हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। जिसमें बताया गया है कि फिल्म 31मई 2024को रिलीज होगी।
इसके अलावा वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए भी अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज का एलान किया है। हालांकि वरुण बहुत जल्द अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 8जुलाई को दुबई में लॉन्च किया जाएगा। कहा ये भी जा रहा है कि 'बवाल' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मेकर्स करीब 150-200फैंस को दुबई लेकर जाएंगे।
Leave a comment