दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन

दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन

दूरदर्शन की मशहूर ऐंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी है।

नीलम दूरदर्शन का एक जाना-माना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं।

लंबे समय तक दूरदर्शन का चेहरा रहीं नीलम शर्मा को इसी साल मार्च में 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया था। नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। दूरदर्शन के साथ अपने 20 साल के करियर में नीलम शर्मा ने 'तेजस्विनी' और 'बड़ी चर्चा' समेत कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।

डीडी न्यूज की फाउंडिंग एंकर नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं और नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य बेहद खराब होने चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

Leave a comment