होली के दिन करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

होली के दिन करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

Holi 2024: इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मानाया जाएगा। रंगो के इस त्योहार का आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष शास्र के अनुसार, इस खास दिन पर भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी परेशानी दूर हो जाती हैं। इसके साथ अगर आप इस खास दिन पर तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करते हैं तो विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। चलिए जानते हैं कुछ तुलसी से जुड़े कुछ उपाय के बारे में..

आर्थिक तंगी से पाएं छुटकारा

अगर आप जीवन में धन संबंधित समस्याएंदूर करना चहाते हैं तो होली के दिन तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधें और इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन वृद्धि में लाभ मिलता है। इसके अलावा आप चाहें तो लक्षमी जी की पूजा करें और माता को तुलसी की मंजरी अर्पित करें। इससे माता रानी प्रसन्न होती है और जीवन में आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

सुख-समृद्धि के लिए करें यह उपाय

होली के दिन तुलसी का पत्ता गंगाजल में मिलाकर घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा, नकारात्मकता ऊर्जा को नष्ट करने के लिए होली के खास दिन पर घर में तुलसी का पौधा लगाएं और हर दिन उनकी सेवा करें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और भाग्य में भी वृद्धि होती है।

ऐसे करें भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न

होली के दिन लड्डू गोपाल को अभीषेक करते समय जल में तुलसी के पत्ता मिला लें। साथ स्नान के समय भी पानी में तुलसी के कुछ पत्ते मिला लें। यह उपाय करने से रोग-दोष से दूर होता है और भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, भगवान विष्णु और श्री कृष्ण को भोग लगाते वक्त तुलसी के पत्ते का उपोयोग जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पत्ते की भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण भोग स्वीकार नहीं करते हैं।

Leave a comment