
Diwali 2024: दिवाली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। यह त्योहार प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। इसलिए इसे दिपावली भी कहा जाता है। यह कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। लेकिन इस साल अमावस्या तिथि 2 दिन रहने से लोगों को बड़ा कंफ्यूजन है। पंचांग में दिवाली की तारीख को लेकर अलग-अलग मत हैं कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाएं या 1 नवंबर को।
कब है दिवाली का त्योहार?
दिवाली कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इस बार अमावस्या तिथि का आरंभ 31 तारीख को दोपहर में 3 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो रहा है। विश्वविद्यालय पंचांग और ऋषिकेश पंचांग के अनुसार 31 तारीख को 3 बजकर 22 मिनट पर अमावस्या तिथि आरंभ होगी। जिसका समापन 1 नवंबर को शाम में 5 बजकर 23 मिनट पर होगा।
इस वजह से 1 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष और निशिथ काल को स्पर्श नहीं कर रही है। जबकि 31 को प्रदोष काल से लेकर निशीथ काल तक व्यापत रहेगी। इसलिए 31 अक्टूबर के दिन दिवाली उत्सव और लक्ष्मी पूजन करना उत्तम फलदायी रहेगा।
अब दिवाली के पूरे 5 दिवसीय पर्व की तारीखों की बात करें तो धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन सोने चांदी समेत अन्य शुभ चीजों की खरीदारी करना उचित होगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को छोटी दीपावली यानी कि नरक चौदस मनाई जाएगी। जिसके बाद 31 अक्टूबर को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। इसके बाद 2 नवंबर को गोवर्द्धन पूजा होगी। उसके अगले दिन 3 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी. यानी कि 1 नवंबर को अमावस्या तिथि की व्याप्तता रहने के कारण गोवर्धन पूजा 1 नवंबर की बजाय 2 नवंबर को मनाई जाएगी।
Leave a comment