
Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मॉडल के शव को बरामद कर लिया है। दिव्या का शव हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना की एक नहर से मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है। मॉडल की हत्या के दस दिनों तक भी उसके शव का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था।
नहर में फेंका था शव
लगातार शव की खोजबीन कर रही पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से बलराज को गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले ही बलराज ने पुलिस को बताया था कि उसने दिव्या की लाश को एक नहर में फेंका था।
दोनों हो गए थे फरार
हत्या के बाद बलराज गिल ने दिव्या पाहुजा की लाश को अभिजीत की कार की डिग्गी में डाल दिया था। इस दौरान उसके साथ एक और साथी रवि बांगा भी था। दोनों ने मिलकर ही दिव्या की शव को नहर में फेंका था। शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों ही फरार हो गए थे।
क्या था मामला
दरअसल, 2 जनवरी को हरियाणा के गुरुग्राम में सनसनी फैलाने वाली वारदात घटी थी। जहां मॉडल दिव्या पाहुजा की एक होटल में हत्या कर दी गई थी। दिव्या की हत्या के दस दिनों तक पुलिस को शव नहीं मिला वहीं 11वें दिन शव को बरामद किया जा सका। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की है। इस हत्याकांड में अभिजीत सिंह सहित कई लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।
बता दें, मृतक मॉडल दिव्या पाहुजा गुरुग्राम की रहने वाली थी। गैगस्टर संदीप गाडोली उसका बॉयफ्रेंड था। 2017 में पुलिस ने उसे मुंबई में गिरफ्तार किया था। दिव्या पर संदीप के फर्जी एनकाउंटर का आरोप था। इस मामले में वो पिछले साल यानी 2023 में ही जेल से बाहर आई थी।
Leave a comment