Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदा जाता है सूखा धनिया, फिर भी लोग क्यों मानते है इसे अशुभ

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदा जाता है सूखा धनिया, फिर भी लोग क्यों मानते है इसे अशुभ

Coriander on Dhanteras: हिंदुओं के लिए दिवाली के त्योहार का एक खास महत्व है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस दो शब्दों से बना है- धन और तेरस। जिसमें धन का मतलब संपत्ति और समृद्धि है और तेरस का अर्थ हिंदू कैलेंडर की 13वीं तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।इस साल 29 अक्टूबर को धनत्रयोदशी यानी धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

इस दिन धन के देवता कुबेर जी और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इनके साथ धनतेरस की रात यमराज की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण के अलावा कुछ अन्य वस्तुओं को खरीदना शुभ माना गया है। इसके अलावा धनिया भी खरीदता जाता है। धनिया एक ऐसा मसाला है, जो एवरग्रीन यानी सदबहार है।

पौराणिक कथाओं की मानें तो धनिया माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। ऐसे में यदि आप धनतेरस के दिन सूखा धनिया माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हैं, तो इससे आपके लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

माता लक्ष्मी को चढ़ाए धनिया

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करें। इसके अगले दिन इसे अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इसी के साथ पूजा में अर्पित किया हुआ धनिया थोड़ा सा लेकर उसे मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से साधक के लिए सुख-समृद्धि के योग बनने लगते हैं। इसके अलावा धनिया को गमले में भी रख सकते है।

धनिया को नापसंद करते हैं लोग?

सूखा धनिया खाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हरे धनिए में विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। धनिया कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, डायबिटीज और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करता है। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि दुनिया के कई जगहों पर लोग हरा धनिया सख़्त नापसंद करते हैं।

सदियों से यूज हो रहा है धनिया

धनिया का जिक्र वेदों और संस्कृत के प्राचीन ग्रंथों (जिन्हें ईसा से 1500 से 6 हज़ार साल पहले लिखा गया था) में मिलता है। सूखा धनिया खाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।   

Leave a comment