
Delhi Crime Story: राष्ट्रीय राजधानी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली पहाड़गंज थाने में गुरुवार सुबह हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाने में फायरिंग से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
सुसाइड नोट बरामद
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है ।देवेंद्र कुमार ने पहाड़गंज पुलिस स्टेशन के बैरक नंबर 3 में खुद को गोली मार ली। वहां एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं मिली।

Leave a comment