
DELHI: राजधानी के दक्षिणी दिल्ली (south Delhi) में मरम्मत कार्य की वजह से बेनिटो जुआरेज अंडरपास (Benito Juarez Uderpass ) को छह दिनों के लिए बंद कर दिया है। बता दें कि यह अंडरपास शनिवार यानी आज से वीरवार तक बंद रहेगा। हालांकि इसके बंद होने से दक्षिण दिल्ली के लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है। इसकी जानकारी दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने दी है।
दरअसल पीडब्लूडी विभाग द्वारा बेनिटो जुआरेज अंडरपास का 27 अप्रैल तक मरम्मत का काम किया जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडरपास की ओर आने वाले यातायात को स्लिप रोड की ओर मोड़ दिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी के अनुसरा, गुरुग्राम और द्वारका की ओर से आने वाले और चाणक्य पुरी क्षेत्र तक पहुंचने के लिए बाहरी रिंग रोड का उपयोग करने वाले दिल्लीवासियों व बाहरी लोगों को मरम्मत कार्य जारी रहने तक राव तुला राम मार्ग, मोती बाग, शांति पथ का उपयोग करना होगा।
वहीं चाणक्यपुरी की ओर से आने वाले और गुरुग्राम-द्वारका की ओर जाने वाले यात्री शांति पथ, मोती बाग और राव तुला मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा न करने पर लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गुरुग्राम और द्वारका की ओर से आने वाले और चाणक्य पुरी क्षेत्र तक पहुंचने के लिए बाहरी रिंग रोड का उपयोग करने वाले दिल्लीवासियों व बाहरी लोगों को मरम्मत कार्य जारी रहने तक राव तुला राम मार्ग, मोती बाग, शांति पथ का उपयोग करना होगा।
वहीं चाणक्यपुरी की ओर से आने वाले और गुरुग्राम-द्वारका की ओर जाने वाले यात्री शांति पथ, मोती बाग और राव तुला मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा न करने पर लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना होगा।
Leave a comment