पहले चले थपड़...फिर नोचे एक दूसरे के बाल... दिल्ली मेट्रो में दिखा दो लड़कियों के बीच महासंग्राम

पहले चले थपड़...फिर नोचे एक दूसरे के बाल... दिल्ली मेट्रो में दिखा दो लड़कियों के बीच महासंग्राम

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो अक्सर किसी ना किसी करण से चर्चा में बना रहता है। मेट्रो की कई बार ऐसी वीडियो वायरल होती हैं, जो लोगों को शर्मिंदा कर दिती है। यात्रा के दौरान पैसेंजर कभी-कभार ऐसी अश्लील हरकत करते हैं कि आसपास बैठे लोग भी चौंक जाते है। इसके अलावा कई बार लोगों के बीच सीट के लिए भी लड़ाई देखने को मिली हैं,जो हाथापाई और लात-घूंसे तक पहुंच जाती है। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियों को साफ लड़ाई करते हुए देखा जा सकता हैं।

बता दें कि वायरल वीडियो में दो लड़कियों के बीच नॉर्मल बहस होते दिख रहा है, लेकिन उसके बाद अचानक से लड़ाई सीरियस हो जाती है। इस वायरल वीडियो को लगभग 7 हजार लोगों ने देखा है। विडियो में पहले दो लड़किया बहस करते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो में पींक कुर्ती पहनी एक लड़की चेकर वाली लड़की से बहस करती दिख रही है। दोनों लड़कियों ने एक ने दूसरी पर नशे में होने का आरोप लगाया।

वायरल वीडियो में दिखा थप्पड़बाजी

गौरतलब है कि इस वीडियो में दिख रहा है कि चेकर वाली लड़की दूसरे डिब्बे से किसी और को पुकारते हुए आगे बढ़ती है, तो पिंक ड्रेस वाली लड़की उसका पीछा करते हुए आगे बढ़ती है। इसी बीच चेकर ड्रेस की लडडकी तुरंत मुड़कर उसे जोरदार तमाचा जड़ देती हैं, इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। आसपास की महिला यात्री बीच-बचाव करने की बजाए मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं।

पहले नोचे बाल फिर चले थपड़

वहीं इस बात का पता नहीं चला की दोनों के बीच बहस किस बात को लेकर शुरू हुई थी। वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने लिखा है कि दिलवालों की दिल्ली क्या कभी सुधरेगी? महिलाओं के बीच घमासान। फिर चले थपड़, नोचे एक दूसरे के बाल, दो महिलाओं में बहस के बाद शुरू हुई लड़ाई।

Leave a comment