Delhi Crime: 60 बार चाकू से किया वार...फिर लाश पर नाचा.. बिरयानी के लिए 16 साल के लड़के ने किया दिल दहला देने वाला कांड

Delhi Crime:   60 बार चाकू से किया वार...फिर लाश पर नाचा.. बिरयानी के लिए 16 साल के लड़के ने किया दिल दहला देने वाला कांड

Delhi Crime: दिल्ली  में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जहां एक 16 साल के बच्चे ने 350 रुपये के लिए हत्या कर दी। हत्या भी कोई भी कोई ऐसी वैसी नहीं मृतक के गर्दन पर 60 बार चाकू से हमला बोला। आरोपी यही नहीं रूका 60 बार वार करने के बाद मृतक के सिर पर लात मारकर देखा कि वो मरा है या नहीं। ये घटना दिल्ली के वेकलम कॉलोनी में घटी। फिलहाल मामले को दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये घटना मंगलवार की रात घटी उस दौरान आरोपी नशे में था। वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। वह अपने माता-पिता के साथ रहता है जो की मजदूर हैं वहीं मृतक की पहचान जाफराबाद निवासी के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ रहता था, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है।

हाथापाई की आई नौबत

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया दोनों मृतक और आरोपी किशोर एक-दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी का वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी में पीड़ित से संपर्क हुआ। बिरयानी खरीदने के लिए 350रुपये मांगे। लड़के ने देने से मना किया तो 16वर्षीय लड़के ने उसे लूटने की कोशिश की, जिसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई।

डांस करता आया नजर

इस दौरान आरोपी ने पीड़ित का गला दबाया और उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद जो हुआ वो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसके आधार पर इस दिल दहलाने वाली घटना की पूरी तस्वीर पुलिस के सामने साफ हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार की रात करीब 10बजकर 20मिनट पर हुई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी मृतक के शरीर को पड़ोस में एक तंग गली में घसीटते देखा जा रहा है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में आरोपी लड़के को लगभग 60बार चाकू मारने के बाद कुछ सेकंड के लिए वीडियो में एक उन्मादी की तरह डांस करता भी नजर आया। उसके बाद मौके से चला गया।

Leave a comment