DELHI CRIME: बीच बाजार में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर की खुलेआम फायरिंग, बाल-बाल बचा पीड़ित

DELHI CRIME: बीच बाजार में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर की खुलेआम फायरिंग, बाल-बाल बचा पीड़ित

DELHI CRIME: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश खुलेआम वारदात को अंजाम देकर निकल जाती है और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। साउथ ईस्ट दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के भोगल इलाके का है। जहां 2 बदमाशों द्वारा बीच बाजार बैंक के बाहर खड़े एक शख्स पर लगातार 3 राउंड फायरिंग की गई।

इस फायरिंग में पीड़ित बाल बाल बच गया। इस मिस फायरिंग में पहली गोली पास के टेंट हाउस में काम करने वाले एक मजदूर को लगी। वहीं दूसरी गोली चाय पी रहे ऑटो ड्राइवर को तो, वहीं तीसरी गोली एक दुकान में जा लगी। घायल दोनों शक्स को एम्स ट्रामा में भर्ती करा दिवा गया है। घायल मजदूर की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद गुलजार के रूप में तो वही घायल ऑटो ड्राइवर की पहचान 24 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है।

वारदात के बाद मीडिया से बात करते हुए पीड़ित शख्स जिसका नाम निखिल है। उसने बताया कि बदमाश उसे ही मारने आये थे लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी तो जो मिस फायर हो गई। वह एटीएम में पैसे जमा कराने के लिए आया था। लेकिन पैसे जमा नहीं हुए जिसके बाद वह एटीएम के बाहर आकर खड़ा ही हुआ था कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनके ऊपर एक एक कर लगातार 3 राउंड फायरिंग कर दी।

पीड़ित ने बताया कि उसके ऊपर हमला करने वाला दिलावर और अमन डैमेज नाम के व्यक्ति ने किया है। पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं अभी हाल ही में 2019 में जेल से छूट कर बाहर आया है। वहीं इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें गोली चलने के बाद लोग भागते नजर आ रहे हैं।

रामा टेंट हाउस के मालिक राम बत्रा ने बताया कि उनका आपसी झगड़ा था और जिस को मारने आए थे उसको गोली नहीं लगी बल्कि हमारे एक स्टाफ को और एक ऑटो ड्राइवर को गोली लग गई आपको बताते चले कि पीड़ित निखिल अभी मर्डर केश में जेल गया था 2 महीने पहले ही बेल पर बाहर आया था। फिलहाल पूरे मामले मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

Leave a comment