New Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से में क्या आया

New Modi Cabinet:  मोदी कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से में क्या आया

New Modi Cabinetशपथ ग्रहण के बाद आज मोदी सरकार में विभागों का बंटवार कर दिया गया है। नितिन गड़करी को सड़क परिवहन मंत्रालय का भार सौंपा गया है। इसके साथ ही सड़क परिवहन मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री भी बनाए गए हैं।   इनमें से एक अजय टमटा और दूसरे हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है।

राजनाथ सिह को रक्षा और अमित शाह को गृह मंत्रालय

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लखनऊ से राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अमित शाह एक बार फिर गृह मंत्रालय का भार सौंपा गया।

निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री की जिम्मेदारी

निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य विभाग और अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य विभाग और अश्विनी अश्विनी वैष्णवसूचना एवं प्रसारण के साथ  रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई।

धर्मेंद्र प्रधान को मिली शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

वहीं धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है। सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है।

शिवराज सिंह को दिया कृषि मंत्रालय

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जीतन राम मांझी को MSME विभाग की जिम्मेदारी

हम पार्टी के सांसद जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस  विभाग में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है।

मनोहर लाल को दिए दो विभाग

करनाल से सांसद मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a comment