Delhi Crime: CRPF जवान ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, IB डायरेक्टर के आवास पर था तैनात

Delhi Crime: CRPF जवान ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, IB डायरेक्टर के आवास पर था तैनात

Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ASI की तैनाती तुगलक रोड इलाके में इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) डायरेक्टर के आवास पर थी।

जानकारी के मुताबिकम मृतक CRPF एएसआई की पहचान राजबीर कुमार के तौर पर हुई है। वह दिल्ली में  तुगलक रोड थाना क्षेत्र में आईबी निदेशक के आवास पर तैनात थे। उन्होंने कल शाम 4 बजकर 15 मिनट पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। 
 
नहीं मिला सुसाइड नोट
 
घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही अभी तक यह पता चल पाया कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, “शुरुआती जांच के मुताबिक, राजबीर कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 4.15 बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को दो राउंड गोली मार ली। एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a comment