DELHI CRIME: एक और श्रद्धा की चढ़ी बली, हत्या कर फ्रिज में छिपाई लाश, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

DELHI CRIME: एक और श्रद्धा की चढ़ी बली, हत्या कर फ्रिज में छिपाई लाश, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Dead body of girl kept in fridge after murder: एक बार फिर दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। जहां पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने लड़की के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। बता दें कि यह मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है।

हत्या करके फ्रिज में रखा लड़की का शव

 दरअसल दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने में एक शख्स ने एक लकड़ी की गला रेतकर हत्या करके फ्रिज में शव को रख दिया। वहीं पुलिस को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में गला दबाकर की गई।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात लकड़ी की फ्रिज में से एक शव बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है। आरोपी ने हत्या करके लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में फ्रीजर में छिपा दिया था। आरोपी लड़के की उम्र 26 साल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में ऐसा मामला सामने आ चुका है। जिसमें हुए श्रद्धा नाम की एक लड़की की हत्या कर आरोपी आफताब ने उसके शव को 35 टुकड़ों में बांट दिया था और कई महीनों तक फ्रिज में ही शव के टुकड़े रख रहे थे और धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Leave a comment