Kerala: नाबालिग लड़की के साथ 62 लोगों ने किया बलात्कार, 14 आरोपी गिरफ्तार

Kerala: नाबालिग लड़की के साथ 62 लोगों ने किया बलात्कार, 14 आरोपी गिरफ्तार

Kerala Crime: केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की एक गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में 14लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि पिछले दो वर्षों में 62लोगों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया था।

पुलिस की जांच जारी

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी चल रहे हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में नौ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

पीड़िता की उम्र 18वर्ष है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि 13साल की उम्र से 62लोगों ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें ऐसे सबूत मिले हैं जो दर्शाते हैं कि उसके खेल प्रशिक्षकों, साथी एथलीटों और सहपाठियों ने उसका शोषण किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। आयोग ने पुलिस अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। केरल महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। इसकी अध्यक्ष पी. सती देवी ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

यह मामला तब उजागर हुआ जब बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान पीड़िता के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में बदलावों के बारे में बताया। इसके बाद समिति ने पुलिस को सूचित किया और जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया।

पीड़ित लड़की ने कहा कि उसका यौन शोषण तब शुरू हुआ जब वह 13 साल की थी। पहले एक पड़ोसी ने उसका बलात्कार किया। उसने उसकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह वीडियो वायरल हो गया। जिसने भी इसे देखा, उसने लड़की को ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण किया।

Leave a comment