
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के नए मामलों में बीते दिन की तुलना में आज मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 22,431 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में अबतक कोरोना के 3,38,94,312मामले दर्ज किए गए है. बीते 24घंटों कोरोना के कारण 318लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. इसी के साथ पूरे भारत में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है. साथ ही देश में मंगलवार तक 92,63,68,608करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3करोड़ 38लाख 94हजार 312तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4 लाख 49 हजार 856 हो गई है. साथ ही देश में अब तक 3करोड़ 32 लाख 00 हजार 258 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं. देश में 2,44,198 सक्रिय मामले है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24घंटे में कोरोना के 26नए मरीज सामने आए है. इस दौरान 21लोग डिस्चार्ज हुए है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 354हो गई है. प्रदेश में 14,39,053लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है.
दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में बीते 24घंटों में 11नए कोरोना के मामले समाने आए है. इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. और राज्य में अबतक 7,60,801लोगों ने रिकवरी दर्ज की है. राज्य में 100सक्रिय मामले है.
महाराष्ट्र में पिछले 24घंटे में कोरोना के 2,876नए मामले सामने आए है. साथ ही 39लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. इसके साथ ही कोरोना को अबतक 63,88,899लोग कोरोना को मात दे चुके है. फिलहाल 33,181मरीजों का इलाज चल रहा है.
इसके साथ ही केरल में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. पिछले 24 घंटों में 12 हजार 616 कोरोना के नए मामले सामने आए है. इसके साथ ही 134 लोगों की मौत हो गई है. वहीं राज्य में 1,22,407लोगों का इलाज चल रहा है.
Leave a comment