
रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सिंगपुरा के पास बने जींद रोड से हिसार रोड आउटर बाईपास पर एक तेज रफ्तार नशे की हालात में एक कार चालक द्वारा दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृतकों की पहचान जयदीप,नरेंद्र निवासी गांव मदीना और यश निवासी गांव लाखन माजरा के रूप में हुई है। घायल का नाम जयभगवान है जोकि मृतक यश का पिता है। जो रोहतक से अपने गांव बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस को इस एक्सीडेंट के बारे में पता चला पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ पुलिस कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार से रोहतक से जींद रोड की तरफ जा रही थी। कृष्णा डेयरी फार्म हाउस के सामने उसने एक बाइक पर सवार पिता पुत्र को टक्कर मारी। कार की टक्कर से पिता जयभगवान वहीं गिर गया जबकि मृतक यश को वह काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। कार चालक तेज रफ्तार से कार को भगाता रहा कुछ दूरी पर फिर उसने दो चचेरे भाई जयदीप और नरेंद्र बाइक पर सवार होकर रोहतक से गांव मदीना जा रहे थे उनको भी जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर लगने से दोनो वहीं गिर गए। पीजीआई ले जाते समय दोनो ने दम तोड दिया। पीजीआई के डॉक्टरों ने तीनो को ब्राड डेड घोषित कर दिया।
वहीं एक्सीडेंट करने बाद कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। इस मामले में दो थानों की पुलिस कार चालक के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।बताया जा रहा है मृतक जयदीप निजी बस चलाने का काम करता था और वह छुट्टी ले कर हरिद्वार शिव कावड़ लेने जाने की प्लानिंग बना रहा था।इस सड़क हादसे के बाद दोनो गांव में खबर लगने के बाद मातम छाया हुआ है। पुलिस कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
Leave a comment