Dev Kholi Death: मशहूर कवि और संगीतकार देव कोहली का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Dev Kholi Death: मशहूर कवि और संगीतकार देव कोहली का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Dev Kohli Death: भारत के मशहूर कवि और संगीतकार देव कोहली का 81 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया है, देव कोहली उम्र संबंधी बीमारियों के चलते बीतें दो-तीन महीने से अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भी भर्ती थे। दरअसल, इलाज कराने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बाद में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और लगभग 10 हफ्तें पहले ही उन्हें घर भेज दिया था। लेेकिन, सुबह 4 बजे नींद में सोते हुए उनकी की मौत हो गई,देव कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

इन फिल्मों के लिए लिखे गाने

दरअसल, देव कोहली ने 'लाल पत्थर', 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'बाजीगर', 'जुड़वा 2', 'मुसाफिर', 'इश्क', 'शूट आउट ऐट लोखंडवाला', 'टैक्सी नंबर 911' जैसी 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सैंकड़ों सुपरहिट गाने लिखे थे। देव कोहली ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए कबूतर जा जा, आजा शाम होने आई, आते-जाते हंसते गाते, कहे तोसे सजना जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे।

देव कोहली ने कई संगीतकारों के साथ काम किया

इसके अलावा गीत गाता हूं मैं (लाल पत्थर) माई ना माई मुंडेर पर तेरी बोल रहा है कागा (हम आपके हैं कौन), ये काली काली आंखें (बाजीगर), चलती है क्या नौ से बारह (जुड़वा 2), ओ साकी साकी (मुसाफिर) जैसे तमाम हिट गाने भी देव कोहली की कलम से लिखे गए थे। देव कोहली ने अपने करियर में राम लक्ष्मण से लेकर अन्नू मलिक, आनंद मिलिंद, आनंद राज आनंद जैसे तमाम बड़े संगीतकारों के साथ काम‌ किया था।

आज होगा अंतिम संस्कार

देव कोहली के पार्थिव शरीर को उनके मुबंई के लोखंडवाला के घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज मुबंई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि कवि और संगीतकार देव कोहली का निधन सुबह सोते समय उनके घर पर ही हुआ था। लेकिन अभी तक मौत के कारण का पता नहीं लग पाया है।

Leave a comment