
Aga Khan Passes Away: अरबपति और इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता आगा खान का 88साल की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनके चैरिटी संगठन आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क ने दी है। इस जानकारी के अनुसार, उनके 49वें इमाम ने कल मंगलवार को आखिरी सांस ली हैं। बताया जा रहा है कि आगा खान के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी का ऐलान बाद में किया जाएगा।
बता दें, 20साल की उम्र में ही आगा खान इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता बन गए थे। इसी के साथ उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति अस्पतालों और स्कूलों के अच्छे भविष्य के लिए दान कर दी थी। इसके अलावा इस्माइली मुसलमान उन्हें पैगंबर मुहम्मद का वंशज मानते थे।
वसीयत में हैं उत्तराधिकारी का नाम
आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के अनुसार, आगा खान के निधन के बाद उत्तराधिकारी कौन होगा, इसकी जानकारी उनके वसीयत में है। लेकिन इस जानकारी को सार्वजनिक किए जाने से पहले उनके परिवार और धार्मिक नेताओं की मौजूदगी में इस वसीयत को पढ़ा जाएगा। उनके अनुसार, पुरुष वंशजों या रिश्तेदारों में से ही किसी एक को उत्तराधिकारी के रूप में चुना जाता है।
कौन थे राजकुमार आगा खान?
आगा खान का जन्म 13दिसंबर, 1936को स्विटज़रलैंड के जिनेवा में हुआ था। उनका पूरा नाम प्रिंस शाह करीम अल हुसैनी था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई केन्या के नैरोबी से की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई स्विटज़रलैंड से की। बाद में उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस्लामी इतिहास की डिग्री लीं।
लेकिन इसी बीच, साल 1957 में उनके दादा का निधन हो गया। जिसके बाद उन्हें इस्माइली मुस्लिम समुदाय का इमाम बनाया गया। बता दें, आगा खान चतुर्थ इस पद के चौथे वंशज थे।
Leave a comment