BIHAR: महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, 3 के शव बरामद, 1 की तलाश जारी

BIHAR: महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, 3 के शव बरामद, 1 की तलाश जारी

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में डूब गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई। पोखर से तीन लोगों को शव बरामद कर लिया है। इसके साथ ही अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है।  

यह घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना के शाहपुर पंचायत के शहवाजपुर की घटना है। एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ घास(चारा) काटने निकली थी, जिसके बाद कई घंटों तक उनकी खबर नहीं मिलने पर लोगों ने उनकी तालाश की। इस दौरान तालाब के पास चप्पल और टोकरी देख लोगों को आशंका हुई। जिसके बाद एक-एक कर तीन शव निकाला जा चुका है और एक कि तलाश जारी है, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

इसके साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर आत्महत्या की वजह क्या थी। महिला अपने बच्चों के साथखुदकुशी क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों का कहना हैकि पारिवारिक कलह था, जिसके कारण महिला नेआत्महत्या की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला आर्थिक तंगी की समस्या झेल रही थी जिसके कारण ऐसा कदम उठायी है।   

 

Leave a comment