Anant Singh Firing: बाहुबली नेता अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बच गए पूर्व विधायक

Anant Singh Firing: बाहुबली नेता अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बच गए पूर्व विधायक

Bihar Crimeबिहार के मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव में मंगलवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद पूरे नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा और उन्हें घर से बाहर निकालकर घर पर ताला जड़ दिया।

इस घटना की सूचना मिलने पर अनंत सिंह पीड़ित परिवार के समर्थन में वहां पहुंचे। अनंत सिंह को देख सोनू-मोनू गैंग के दोनों भाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। बाढ़ डीएसपी ने सोनू-मोनू के घर के पास गोलीबारी की पुष्टि की है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। इस गोलीबारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कई थानों की टीमों को तैनात किया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

इलाके में तनाव का माहौल

अनंत सिंह हमले के मामले में ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग का बयान सामने आया है। वे भी मौके पर पहुंचे तथा मुआयना करने के बाद बताया कि 15 राउंड फायरिंग हुई है, जिसमें 3 खोखे बरामद किए गया है। फायरिंग किसने शुरू की, यह स्पष्ट होना बाकी है। ग्रामीण एसपी बता रहे हैं कि ग्रामीणों के अनुसार 15 राउंड की फायरिंग हुई है। हालांकि और भी कई राउंड फायरिंग की बात की जा रही थी।

Leave a comment