28 मिनट तक बेगूसराय में हुए गोलीकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, रांची भाग रहा था मुख्य आरोपी

28 मिनट तक बेगूसराय में हुए गोलीकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, रांची भाग रहा था मुख्य आरोपी

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों द्वारा एक ग्यारह लोगों को गोलियों का शिकार बनाए जाने और उसमें एक व्यक्ति की मौत होने के बाद कानून व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया था क्योंकि इस मसले को लेकर विपक्ष भी सरकार और प्रशासन पर लगातार सवाल खड़े कर थे। वहीं इस गोलीकांड के बाद पुलिस ने 72 घंटों के अंदर में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस गोलीकांड में पुलिस ने दावा किया है कि हमने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों आरोपियों के नाम युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित बताएं जा रहे है। ये सभी आरोपी बेगूसराय के रहने वाले है। पुलिस ने तीन आरोपियों का बेगूसराय से ही गिरफ्तार किया है। साथ ही चौथे आरोपी को झाझा से गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 

पुलिस की जानकारी के अनुसार  केशव कुमार उर्फ नागा गुरुवार शाम को हथिदह स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर देवघर अपने बुआ के यहां जा रहा था। फिर पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद उसे झाझा रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया है। केशव को ही शूटआउट का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

Leave a comment