
Two active members of Devendra Bambiha gang arrested: स्पेशन सेल के हाथ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दे कि देवेंद्र बंबीहा गैंग के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान 25 साल के गगनदीप सिंह निवासी तहसील रायकोट जिला लुधियाना और 22 साल के बलजीत सिंह निवासी नवाशहर, पंजाब के रूप में हुई है।वहीं दोनों के पास से 04 जिंदा कारतूस के साथ32 कैलिबर की 5 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की हैं।
बता दें कि स्पेशल सेल एसआर को सूचना मिली थी कि पंजाब के गैंगस्टर एमपी के हथियार आपूर्तिकर्ताओं से अत्याधुनिक हथियार खरीद रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर हथियारों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिश की गई। इन गिरोहों के सदस्यों पर मैनुअल और तकनीकी निगरानी रखी गई थी। तीन महीने से अधिक के प्रयासों के बाद एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार सिंडिकेट के सदस्यों को की पहचान की गई। गगनदीप सिंह ने मध्य प्रदेश में खरगोन के एक बंदूक निर्माता-सह-आपूर्तिकर्ता से खरीदीं।
इसके लिए कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात के बंबीहा गिरोह के संचालकों ने उसे निर्देश दिए थे। 30 जनवरी की सुबह लगभग 11 बजे बैग लिए हुए गगनदीप सिंह को द्वारका-पालम रोड स्थित उक्त बस स्टैंड के पास के गिरफ्तार किया गया। उसके बैग से .32 बोर की 04 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गईं। वहीं 31 जनवरी 2023 की सुबह गगनदीप सिंह की निशानदेही पर बस स्टैंड फगवाड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 04 जिंदा कारतूस के साथ .32 कैलिबर की एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई।
Leave a comment