Haryana News : हरियाणा में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी कर दी है।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों व पेंशनरों का DA/DR 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। Haryana News
सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से राज्य के 4 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर/परिवार पेंशनर सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। Haryana News
देखें आदेश...

कब मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा
मिली जानकारी के अनुसारम बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा, जबकि जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का एरियर जून 2026 में भुगतान किया जाएगा। 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा। 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। Haryana News
कर्मचारियों के लिए क्यों है अहम फैसला
यह निर्णय मिली जानकारी के मुताबिक, महंगाई के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। Haryana News इससे उनकी मासिक आय में बढ़ोतरी होगी और एरियर मिलने से एकमुश्त अतिरिक्त राशि भी प्राप्त होगी।