मां बनने के महज 12 दिन बाद काम पर लौटी भारती सिंह ‘मैं आज बहुत रोई हूं’

मां बनने के महज 12 दिन बाद काम पर लौटी भारती सिंह ‘मैं आज बहुत रोई हूं’

नई दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं। भारती ने एक बेटे को जन्म दिया है। जन्म के बाद फैंस समेत कई सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अभी उनके मां बने हुए महज 12 दिन ही हुए है। लेकिन अब वो अपने काम पर लौट गई है। भारती सिंह ने काम पर लौटते ही पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए और अपनी बातें रखी हैं कि आखिर वो कितनी जल्दी काम पर लौटीं।

इसी बीच उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत रोई हूं। बेबी अभी 12 दिन का है लेकिन काम काम है। मैंने इसे शुरू किया और फिनाले के लिए भी वापस आना है। परसों से खतरा खतरा भी चालू है। उन्होंने इसे जारी रखने के लिए ऊर्जा और शक्ति देने के लिए धन्यवाद दिया। भारती सिंह ने कहा कि वह जल्द ही सभी को मिठाई बांटेंगी। इससे पहले कि वह जा पातीं, उनसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में पूछा गया। इसने कॉमेडियन को अपने खास अंदाज में जवाब दियामैं उन्हें बधाई देती हूं। हमें इन्वाइट किया गया था लेकिन बच्चा बहुत छोटा होने की वजह से मैं नहीं जा सकी।

भारती सिंह का ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस हो रहा है। लोगों ने इस पर कई अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं

Leave a comment