Asia Cup 2023 Ind vs Pak: अगर आज नहीं हुआ मुकाबला तो बड़े खतरे में फंस सकती है टीम इंडिया, जानें कैसे तय होगा फाइनल का सफर

Asia Cup 2023 Ind vs Pak: अगर आज नहीं हुआ मुकाबला तो बड़े खतरे में फंस सकती है टीम इंडिया, जानें कैसे तय होगा फाइनल का सफर

Asia Cup 2023 IndvsPakएशिया कप में 2023 में भारत और पाकिस्तान के मैच पर बारिश का साया मडंरा रहा है। ग्रुप स्टेज का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं सुपर-4 का मुकाबला भी बारिश की भेट चढ़ सकता है। बारिश की वजह से कोलंबो में खेला गया भारत और पाकिस्तान का मुकाबला पूरा नहीं हो सका। वहीं आज रिजर्व डे में मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश की आंशका जताई गई है।

बारिश से पहले पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी टीम इंडिया शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए शतकीय साझेदारी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। जिसके बाद बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया। वहीं भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए एक दिन का रिजर्व-डे भी रखा गया है। अब यह मुकाबला 11 सितंबर यानि आज (सोमवार) खेला जाएगा।

आज खेला जाएगा मुकाबला

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। जिसके बाद बारिश की वजह से खेल को रोक दिया है। अब ये मुकाबला रिजर्व डे में खेला जाएगा। लेकिन आज बारिश के आसार जताए गए है। अगर आज भी बारिश होती है। तो ये मुकाबला रद्द कर दिया जाएगा। जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए जाएंगे।

कैस तय होगा फाइनल का सफर

वहीं अगर आज का मैच रद्द हो गया, तो इंडिया को एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिए उसे श्रीलंका और बाग्लादेश के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करनी होगी।  इस समय अंक तालिका में पाकिस्तान और श्रीलंका के पास 2-2 अंक है। अगर भारत और पाकिस्तान के यह मुकाबला रद्द होता है तो पाकिस्तान के 3 अंक हो जाएंगे। वहीं भारत अगर बांग्लादेश और श्रीलंका को हरा देता है, तो उसके पांच अंक हो जाएंगे। फिर फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा।

Leave a comment