Asia Cup 2023: एशिया कप का किंग बना भारत, श्रीलंका को दी 10 विकेट से मात

Asia Cup 2023: एशिया कप का किंग बना भारत, श्रीलंका को दी 10 विकेट से मात

Asia Cup 2023: एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। साथ ही आठवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा किया। वहीं श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में दूसरी बार मात दी है। वहीं अब तक के एशिया कप के फाइनल में लंका को 6 बार मात दी है। भारत की तरफ से इशान किशन (23) और शुभमन गिल (27 ) रन बना टीम इंडिया को जीत दिला दी।   

एशिया कप के फाइनल में मुकाबले में श्रीलंका मजह 50 रनों पर सिमट गई। उन्होंने भारतीय टीम को  51 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लंका की टीम रनों पर समेट दिया। मोम्मद सिराज ने श्रीलंका बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। भारत के लिए सिराज ने 7 ओवरों में 21 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। इसके साथ हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट अपने नाम किए। बुमराह ने 1 विकेट पर कब्जा किया।

सिराज ने बरपाया कहर

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका ये फैसला में उन्हीं पर भारी पड़ गया। पूरी टीम मजह 50 रनों पर आउट हो गए।  वहीं उनके पांच बल्लेबाज बिना खाता खोए आउट गए। भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। भारत की तरफ से मोम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 ओवरों में 21 रन देकर 6 अपने नाम किया। हार्दिक पांड्या ने 2.2 ओवरों में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. बुमराह ने एक विकेट पर कब्जा किया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए।

Leave a comment