जाती हुई ठंड से गले में चोकिंग की हो रही है समस्या? अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे, मिलेगा जल्द आराम

जाती हुई ठंड से गले में चोकिंग की हो रही है समस्या? अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे, मिलेगा जल्द आराम

Sore Throat Remedies: मौसम के परिवर्तन के साथ-साथ गले में खराश और खांसी की समस्या आम हो रही है। यह समस्या बदलते मौसम के कारण ज्यादातर हर किसी को होती है, जिससे वायरल इन्फेक्शन और एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है। हम इसके लिए कई सारे घरेलू नुस्खे आजमाते हैं ताकि समस्या कम हो। कुछ लोग डॉक्टर की सलाह से दवाएं लेते हैं, जिससे कुछ समय के लिए खांसी सही हो जाती है, लेकिन यह पूरी तरह से ठीक नहीं होती। इसलिए, आपको जो भी चीज का सेवन या तरीका अपनाना है, उसके लिए डॉक्टर से एक बार सलाह लेना जरूरी है।आइए जानते हैं इन किन घरेलू तरीके से खराब गले को ठीक कर सकते हैं।

गर्म पानी और नमक का गरारा

गले में खराश को कम करने के लिए, गरम पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर गरारा करें। यह गले के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके गले में सूजन है, तो इसे कम करने के लिए आप इस तकनीक का प्रयास कर सकती हैं। इसके अलावा, आप गुनगुने पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

गर्म चीजों का करें सेवन

अगर आपको गले में दिक्कत ज्यादा हो गई है, तो इसके लिए आप अदरक, शहद, नींबू का रस, और हल्दी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण गले को ठीक करने में मदद करते हैं। आप चाहें तो अदरक का रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर रोजाना सेवन कर सकते हैं।

तुलसी की पत्ति

तुलसी सेहत के लिए काफी लाभकारी है इसलिए आपको इसका सेवन जरूरी है। इसे आप अदरक के रस के साथ मिलाकर शहद के साथ पी सकते हैं। इससे गले की खराश कम हो जाएगी और यदि आपको बलगम वाली खांसी है, तो भी राहत मिलेगी।

Leave a comment