CM Kejriwal की रिहाई होने पर AAP का बड़ा फैसला, रद्द किए सारे निर्धारित कार्यक्रम

CM Kejriwal की रिहाई होने पर AAP का बड़ा फैसला, रद्द किए सारे निर्धारित कार्यक्रम

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनको शीर्ष अदालत ने जमानत दे दिया है। वहीं उनको जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है और पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अरविंद केजरीवाल के वकील के अनुसार, शीर्ष अदालत का आदेश सीधा तिहाड़ जेल में जाएगा। इसलिए उनकी रिहाई आज शाम या रात को हो सकती है। सीएम केजरीवाल की जमानत के बाद आम आदमी पार्टी ने आज “जेल का जवाब वोट से” की सभी संकल्प सभाओं को रद्द कर दिया है। बता दें, आज दिल्ली में तीन संकल्प सभाएं थी।

सीएम केजरीवाल के रिहाई के बाद AAP के ऑफिस में पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। इस दौरान इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा, यह लोकतंत्र और संविधान की विजय है, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी। शाम तक अरविंद केजरीवाल के बाहर आने की उम्मीद है।

संविधान के लिए बड़ा दिन

उन्होंने कहा, ये आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं इस देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए बड़ा दिन है। भाजपा ने लोकतंत्र खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चुनाव के वक्त विपक्ष के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से देश के लोगों को उम्मीद मिली है कि संविधान और लोकतंत्र की विजय होगी। बीजेपी आज इस देश में सिर्फ और सिर्फ तानाशाही लाना चाहती है। वह चाहते हैं विपक्ष के सभी नेता जेल में जाएं। वह भारत को रूस और उत्तर कोरिया बनाना चाहते हैं।

इस देश के संविधान को खत्म करना आसान नहीं

 दिल्ली मंत्री ने आगे कहा, बाबासाहेब ने इस देश का संविधान बनाया है और इस देश के संविधान को खत्म करना आसान नहीं है। हमें उम्मीद है आज शाम तक अरविंद केजरीवाल बाहर आ जाएंगे। जिस तरह से हम लोकतंत्र के हक की लड़ाई लड़ रहे थे, उसी को और मजबूती के साथ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लड़ेंगे।

Leave a comment