
वर्ष 2014 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके जाने-माने अभिनेता शशि कपूर को चुना गया है।
भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार देती है। पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपए नकद और शॉल भेंट किया जाता है।
सूचना प्रसारण मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, 46वां फाल्के पुरस्कार शशि कपूर को देने का फैसला पांच सदस्यों के निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से किया।

Leave a comment