
मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों नए स्टार्स की जोड़ी और उनके बीच की केमेस्ट्री के साथ डायरेक्टर नए- नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं और ऐसी ही एक नई जोड़ी बॉलीवुड को मिलने वाली है . सूत्रों की मानें तो आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत को कॉकटेल डायरेक्टर-फिल्मैमेकर होमी अदजानिया ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए चुना है. कहा जा रहा है इस फिल्म को इल्यूिमिनाटी फिल्स्े निर्मित कर रही हैं.
सूत्र ने बताया ये एक फ्रेश-फेस जोड़ी है. आलिया और सुशांत ने एक दूसरे के साथ पहले काम नहीं किया है लेकिन दोनों ने अपनी हालिया फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता दिखाई है. उन्हेंत होमी अदजानिया की अगली फिल्म के लिए साइन किया गया है.
आलिया ने शाहिद कपूर के अपोजिट विकास बहल की फिल्मे शानदार, में जल्द ही नज़र आने वाली हैं और इसके साथ ही आलिया रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्मख में भी नज़र आएंगी. वहीं \'काई पो चे\' से फेम पाने वाले सुशांत, राजकुमार हीरानी की पी.के में नज़र आने वाले हैं. वे दिबाकर बनर्जी की डिटेक्टिसव ब्यो मकेश बख्शी की भी लगभग शूटिंग पूरी कर चुके हैं. वहीं शेखर कपूर की \'पानी\' की शूटिंग भी एक दिसंबर को शुरू होगी जिसमें सुशांत नज़र आएंगे.
Leave a comment