
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: पारित होने की उम्मीद जताते हुए आज कहा कि नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था से देश की अर्थव्यवस्था में 1.5 से 2.0 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्थानीय सदस्यों को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री नायडु ने कहा कि सरकार ने कुछ महीने पहले विधेयक को पारित कराने की कोशिश की थी लेकिन कुछ मित्रों ने कुछ मुद्दे उठाये।
मंत्री ने कहा कि वह इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने कहा अगर यह पारित हो जाता है देश के सकल घरेलू उत्पाद में 1.5 से 2.0 प्रतिशत की वृद्धि होगी। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि कोयंबटूर को स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने के लिये हर संभव मदद दिये जाएंगे।
इससे पहले, नायडू ने शहर में कुमारगुरु कॉलेज ऑफ टेक्नोलाजी में छात्र सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षाविद् तथा प्रशासक के अरूमुगम को अरूतसेलवल डा. एन महालिंगम पुरस्कार भी दिये। स्वास्थ्य कारणों से अरूमुगम कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
Leave a comment