Masik Durgashtami 2024: कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Masik Durgashtami 2024: कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Masik Durgashtami 2024हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त इस दिन मां दुर्गा की पूरी श्रद्धा और आस्था से व्रत पूजन करते हैं मां उनकी सभी पूरी करती हैं। इस माह दुर्गाष्टमी 17 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। चलिए जानते हैं कि किस तरह मासिक दुर्गाष्टमी की पूजन करें जिससे मां प्रसन्न हो जाएं।

तिथि और शुभ मुहूर्त

इस माह दुर्गाष्टमी 17 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 16 मार्च 2024 को 21:38 से शुरू होकर 17 मार्च 2024 को 21:52 तक चलेगा। अगर आप पूजा पाठ मुहूर्त के अनसार करेंगे तो वह अत्यधिक फलदायी होते हैं।

विशेष पूजा विधि से करें मां दुर्गा को प्रसन्न

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहने। इसके बाद लाल रंग का वस्त्र पूजा घर में चौकी को गंगाजल से शुद्ध कर बिछा लें। चौकी पर देवी मां की प्रतिमा विराजित करें। पूजा करने से पहले शंख बजाकर देवी मां का आह्वान करें और मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें। मंदीर में दिया जलाएं और देवी मां की प्रतिमा के सम्मुख अक्षत, लाल फूल, मौली, रोली, इलायची, सुपारी, लौंग और इत्र आदि पूजा सामग्रियां अर्पित करें। प्रसाद में मेवे और मिठाई चढ़ाएं। धूप और दीपक जलाकर दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ श्रद्धा के साथ करें और फिर मां की आरती करें। अंत में शंखनाद करें और प्रसाद का वितरण घर के सदस्यों और अन्य लोगों में करें।

महत्व

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन बेहद खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मां देवी का पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हिंदू धर्म में अन्य व्रत पूजन की तरह ही एक बहुत ही खास त्यौहार माना जाता है।

Leave a comment