Search KhabarFast

Press ESC to close

UP NEWS: लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर हिंसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

UP NEWS: लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर हिंसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर बांकेगंज में मूर्ति में स्थापना को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प देखने को मिली। जिसके बाद काफी ज्यादा बवाल देखने को मिला। हिंसक झड़प के मामले में डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। प्रशासन की माने तो मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

जानकारी के मुताबिक, मूर्ति स्थापना को लेकर एक ही समाज के दो गुटों में विवाद हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने रोका तो कुछ लोग उग्र हो कर पुलिस से ही उलझ गए बाद और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। उग्र प्रदर्शन, आगजनी, पथराव और लाठीचार्ज से दहशत का माहौल बन गया। बाजारों में दुकानें बंद हो गई और लोग घरों में कैद हो गए।

पुलिस की सख्ती के विरोध में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें संसारपुर चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सीओ गोला और तहसीलदार के सरकारी वाहनों सहित सात वाहनों में तोड़फोड़ कर गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया। इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने बताया कि अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने वालों का चिन्हित किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:हरिद्वार में होगी उत्तराखंड कैबिनेट की अगली बैठक, जनता के हित में बड़े फैसले ले सकती है धामी सरकार

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में चंपावत जिले के बनबसा के बाद अब अगली कैबिनेट बैठक हरिद्वार में आयोजित होने जा रही है। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक कामकाज को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप निर्णय लेने की पहल के तौर पर देखा

Bihar News: पटना मेट्रो का काम 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को नेहरू पथ पर चल रहे पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इनकम टैक्स गोलंबर, हाई कोर्ट चौराहा एवं हनुमान मंदिर के समीप पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

Uttarakhand News: CM धामी ने नवरात्रि के पहले दिन नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी मेले का किया उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 12 अक्टबूर 2026 रविवार को नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन तथा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना भी की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast