‘ये जमाना है वंदे भारत का वो आज भी साइकिल पर चलते हैं’, स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

‘ये जमाना है वंदे भारत का वो आज भी साइकिल पर चलते हैं’, स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: चुनावी मौसम है। लोकसभा चुनाव होने में काफी कम समय बचा है। सभी पार्टी के नेता रैलियों में व्यस्त हैं। साथ ही एक दूसरे पर हमले बोलने में भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मध्य प्रदेश पहुंची। इस दौरान उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "उस क्षेत्र में कभी भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनना मतलब मौत का सामान घर लाना।

मैं उस क्षेत्र से हूं जहां पर हाथ को साफ किया गया

ऐसा वातावरण हुआ करता था। उस क्षेत्र में माथे पर तिलक लगाना, होठों पर राम का नाम होना अपने आप में एक राजनीतिक अभिशाप माना जाता था।" आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी वायनाड से अपना नामांकन किया इसको लेकर भी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर बरसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तंज कसते हुए कहा, "जिस क्षेत्र की मैं प्रतिनिधि हूं उस क्षेत्र में कांग्रेस का हाथ तो था ही, लेकिन साथ-साथ साइकिल भी चलती थी। मैं उस क्षेत्र से हूं जहां पर हाथ को साफ किया गया, साइकिल को पंचर किया गया। ये जमाना है वंदे भारत का वो आज भी साइकिल पर चलते हैं।"

हार के डर से भागने की फितरत हो गई

उन्होंने कहा, "हार के डर से भागने की कांग्रेस की फितरत हो गई है, ये अमेठी वालों से पूछ लो। जिसके पक्ष में सत्य हो, लोकतंत्र हो उसकी जीत पक्की है। एक समय में जिस पार्टी के सिर्फ दो सांसद थे आज वह 400 पार का नारा लगाने की क्षमता रखता है और विनम्रता के साथ वोटर से वोट मांगता है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वोट पड़ने पहले ही अपनी हार स्वीकर कर चुकी है।"कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा, "जब आप विनम्रता से लोगों के घर पर जाएं तो उनसे पूछें कि अगर पीएम मोदी नहीं होते और देश की बागडोर कांग्रेस के हाथ में होती तो क्या देश के हर गरीब के घर मुफ्त का राशन पहुंचता।"

 

Leave a comment