आजादी के 75 वर्ष बाद भारतीय सेना करेगी वर्दी में बदलाव, जानें कैसी होगी वर्दी

आजादी के 75 वर्ष बाद भारतीय सेना करेगी वर्दी में बदलाव, जानें कैसी होगी वर्दी

देश की आजादी के 75वर्ष बाद भारतीय सेना अपनी वर्दी में बदलाव करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद Flag रैंक यानी ब्रिगेडियर और उससे ऊपर की रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए अब एक समान वर्दी की जाएगी। वहीं, सेना के कर्नल और नीचे की रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद फ्लैग रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी अपनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि, हाल ही में संपन्न हुए सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। खबरों की माने तो ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते अब मानकीकृत और सामान्य होंगे। वहीं अब flag रैंक के अधिकारी किसी भी तरह की कोई डोरी नहीं पहनेंगे।

अगस्त से लागू होने की संभावना

बता दें कि, यह सारे बदलाव इसी वर्ष एक अगस्त से लागू किए जाने की संभावना है। हालांकि वहीं भारतीय  सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।  गौरतलब है, भारत की सेना में 16 रैंक होती हैं। इन रैंकों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है।

Leave a comment