'मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया', टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली के इस्तीफे पर बोले सौरव गांगुली

'मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया', टेस्ट कप्तान के रूप में कोहली के इस्तीफे पर बोले सौरव गांगुली

Sourav Ganguly On Virat Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCIके पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के कप्तानी विवाद पर खुल कर बात की हैं। जब विराट कोहली का भारत के कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया था, तब भारतीय क्रिकेट को एक कठिन समय का सामना करना पड़ा था। दरअसल, कोहली ने टी20 विश्व कप 2021 के बाद भारत की टी20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्हें वनडे कप्तान की भूमिका से भी हटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने 2022 की शुरुआत में टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

भारत के पूर्व कप्तान और कोहली के इस्तीफे के समय बीसीसीआई अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने बल्लेबाज के कप्तानी छोड़ने पर फिर से खुलकर बात की है। गांगुली ने कहा है कि उन्होंने कोहली को टेस्ट कप्तानी से नहीं हटाया था। उन्होने कहा कि, "मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया। मैंने यह कई बार कहा है। वह टी20 में नेतृत्व करने में रुचि नहीं रखते थे। इसलिए, जब उन्होंने यह निर्णय लिया, तो मैंने उनसे कहा, यदि आप टी20 में नेतृत्व करने में रुचि नहीं रखते हैं गांगुली ने एक रियलिटी शो दादागिरी अनलिमिटेड सीजन 10 में कहा, "बेहतर होगा कि आप सफेद गेंद से हट जाएं। एक सफेद गेंद वाला कप्तान और एक लाल गेंद वाला कप्तान होने दीजिए।"

मेन इन ब्लू के दक्षिण अफ्रीका से 2-1 से श्रृंखला हारने के एक दिन बाद कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया। उन्होंने इससे पहले 2021 में टी20ई कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था और भारतीय बोर्ड ने उन्हें वनडे के शीर्ष पद से हटा दिया था।गांगुली ने याद किया कि कैसे उन्होंने रोहित शर्मा को तीनों प्रारूपों में कप्तानी लेने के लिए प्रेरित किया था। "मैंने रोहित शर्मा पर कप्तानी की भूमिका निभाने के लिए थोड़ा दबाव डाला क्योंकि वह खेल के तीनों प्रारूपों में नेतृत्व करने में रुचि नहीं रखते थे। इसलिए, शायद इसमें मेरा थोड़ा योगदान है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रशासन कौन कर रहा है, यह खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करने के लिए बीसीसीआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, यह इसका एक छोटा सा हिस्सा है।"

Leave a comment