UP Administrative Transfers: उत्तर प्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी सूची में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस तबादले में जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों समेत पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म और मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से जुड़े अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया का तबादला कर उन्हें मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है।
किसे मिली कहा की जिम्मेदारी
जौनपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह होंगे। इससे पहले नरेंद्र बहादुर सिंह लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। अब उन्हें जौनपुर की विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी होगी। शासन की तबादला सूची में पंचायती राज विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है। वहीं प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ के पद से सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
इन विभागों में बदले गए पद
इसके अलावा चिकित्सा और खनन से जुड़े विभागों में भी अधिकारियों के पद बदले गए हैं। डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। वहीं जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद से स्थानांतरित कर उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि नई तैनाती के बाद संबंधित विभागों में प्रशासनिक कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इन अधिकारियों की होगी।
Also read: नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से शख्स ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; शरीर के हुए कई टुकड़े