Miss Universe 2023: मिस यूनिवर्स 2023 के विनर की घोषणा हो गई है। निकारागुआ की शेन्निस पलासियोसके सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजा। 83 देशों के सुंदरियों को पीछे छोड़ने हुए शेन्निस पलासियोस ने ये खिताब अपने नाम किया। शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं जिन्होंने ये खिताब अपने नाम किया। वहीं थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड फर्स्ट रनर-अप रहीं,तो ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन के सिर सेकंड रनर-अप का ताज सजा।
पाकिस्तान ने किया डेब्यू
भारत की श्वेता शारदा ने टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। हालांकि, वो ताज नहीं जीत पाईं।इसके साथ ही साल पाकिस्तान ने भी पहली बार मिस यूनिवर्स 2023 में डेब्यू किया था। शेन्निस को जिस प्रश्न ने विनर बनाया वो था"यदि आप एक वर्ष तक किसी अन्य महिला के स्थान पर रह सकते हैं, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?"शेन्निस पलासियोस ने जवाब देते हुए कहा, "मैं मैरी वॉल्स्टनक्राफ्ट को चुनूंगी क्योंकि उन्होंने अंतर को खत्म किया और कई महिलाओं को मौका दिया।
‘आय के गैप को खत्म करूंगी’
और मैं क्या करूंगी, मैं चाहती हूं कि आय का गैप खत्म हो ताकि महिलाएं काम कर सकें। किसी भी क्षेत्र में, वे में काम करना चुनें क्योंकि महिलाओं के लिए कोई सीमा नहीं है। वह 1750 था। अब 2023 में, हम इतिहास बना रहे हैं।''बता दें, मैरी वॉल्स्टनक्राफ्ट एक ब्रिटिश लेखिका, दार्शनिक और महिलाओं के अधिकारों की समर्थक थीं।दिवा ने मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2020 भी जीता था और 2022 में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। वह शीर्ष 40 फाइनलिस्ट का हिस्सा थीं।
Leave a comment