Loksabha Election 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर कुमार ने थामा BJP का दामन

Loksabha Election  2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर कुमार ने थामा BJP का दामन

Loksabha Election  2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर से जोरदार झटका लगा है। दरअसल बॉक्सर विजेंदर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें  बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया है। तावड़े ने स्वागत करते हुए कहा कि विजेंदर सिंह जी विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। उनके BJP में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और लक्ष्य की ओर बढ़ेगी।

2019में रखा था राजनीति में कदम

साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से उन्होंने चुनाव लड़ा था। लेकिन उस समय वो BJP के रमेश बिधूड़ी सेचुनाव हार गए थे। बॉक्सर विजेंदर को लेकर खबर है कि इस बार फिर से उनको चुनावी मैदान में देखा जा सकता है। लेकिन कांग्रेस ने विजेंदर सिंह का टिकट फाइनल नहीं किया था। पहले खबर आ रही थी कि यूपी के मथुरा से विजेंदर चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी ने लगभग उनका टिकट फाइनल कर दिया था। लेकिन विजेंदर की ओर से इसे लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

हरियाणा के रहने वाले हैं विजेंदर

मूलरूप से विजेंदर हरियाणा जिले के भिवानी के रहने वाले हैं। व जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में विजेंदर सिंह के BJP में शामिल होने से पश्चिमी यूपी और हरियाणा की सीटों प पार्टी को फायदा मिलेगा। 2008 बीजिंग ओलंपिक में विजेंदर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। साल 2020 में विजेंदर ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था

Leave a comment