आदित्य L-1 की लॉन्चिंग के बाद अगले मिशन में जुटा ISRO, इस ग्रह पर टेस्ट के लिए भेजगा 'गगनयान'

आदित्य L-1 की लॉन्चिंग के बाद अगले मिशन में जुटा ISRO, इस ग्रह पर टेस्ट के लिए भेजगा 'गगनयान'

Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसांधान संगठन इसरो ने चंद्रयान-3 से चांद और आदित्य L1 से सूर्य को मुट्ठी में कर लिया हैं। लेकिन अब भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) की लिस्ट में  बैक टू बैक कई मिशन हैं। जिनको जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इनमें से कुछ का जिक्र तो चंद्रयान 3 की सफलता के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में किया था। इन मिशन के जरिए अंतरिक्ष में भारत की साख और दुनिया में दमदारी लगातार बढ़ती जाएगी। अब ये देखना अधिक दिलचस्प होगा कि चांद और सूरज के बाद इसरो अब किन ग्रहों पर जाने की तैयारी में हैं।

आखिर क्या है गगनयान मिशन

केंद्र सरकार ने पिछले साल ही गगनयान प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ रुपये जारी किए थे। यह भारत का एकमात्र अंतरिक्ष मिशन है। गगनयान स्पेस फलाइट के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस भेजा जाएगा। गगनयान मिशन के तहत इसरो अंतरिक्षयात्रियों को पृथ्वी से 400 किमी ऊपर अंतरिक्ष में यात्रा करवाएगा। इस मिशन के लिए इसरो वायुसेना से अंतरिक्षयात्री चुनने के लिए कहा था।

3 दिन में धरती के चक्कर लगाएगा गगनयान

इसरो की पहले योजना भी थी कि वो अपने ह्यूमन स्पेसफ्लाइट मिशन के दौरान गगनयान से भारतीय अंतरिक्षयात्रियों को धरती के चारों तरफ सात दिन में चक्कर लगवाएंगे। लेकिन अब स्थितियों के मुताबिक गगनयान को सिर्फ एक या तीन दिन के लिए धरती के चारों तरफ चक्कर लगाने के लिए लॉन्च किया जाएगा।

अक्टूबर में गगनयान की टेस्ट उड़ान लॉन्च होगी

इसरो कई ग्रहों पर अपना मिशन भेजने की तैयारी में हैं। मंगल के बाद इसरो का प्लान शुक्र ग्रह तक जाने का भी है। इसके लिए गगनयान मिशन मानव अंतरिक्ष उड़ान का शुरुआती फेज होगा। तीन चरण में यह मिशन किया जाएगा। दो बार मानवरहित मिशन पूरा किया जाएगा और एक बार इंसान को शुक्र ग्रह पर भेजा जाएगा। मिशन गगनयान को वैसे तो पिछले साल 2022 में ही लॉन्च किया जाना था। लेकिन अभी मिशन की तैयारियां जारी हैं। उम्मीद है कि अगले साल 2024 या 2025 तक इसे रवाना कर दिया जाएगा। बता दें कि अगले साल की शुरुआत में इसरो पहला मानवरहित फ्लाइट टेस्ट भी कर सकता है। इस यान को 'व्योममित्र' नाम इसरो ने दिया है।

Leave a comment