Search KhabarFast

Press ESC to close

अब दुश्मन के रडार में नहीं आएंगे भारतीय जवान, IIT कानपुर के इस कमाल से ड्रोन रहेंगे सुरक्षित

अब दुश्मन के रडार में नहीं आएंगे भारतीय जवान, IIT कानपुर के इस कमाल से ड्रोन रहेंगे सुरक्षित

IIT kanpur: IIT कानपुर ने भारतीय सेना के जवानों, प्लेन और ड्रोन को दुश्मनों से सुरक्षित रखने के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, IIT कानपुर ने ऐसा कपड़ा तैयार किया है, जो दुश्मनों के रडार, सैटेलाइट इमेज, इंफ्रारेड कैमरों, घाउंड सेंसर और धर्मल इमेजिंग की पकड़ में नहीं आएगा।

बताया जा रहा है कि इस कपड़े से गाड़ियों के कवर, विमान को ढंकने का टेंट और जवानों की ड्रेस तैयार की जा सकती हैं। यह पूरी तरह से स्वदेशी है। ये कपड़ा विदेश से मिलने वाले कपड़े से छह से सात गुना तक सस्ता बताया जा रहा है।

IIT कानपुर का कमाल

दरअसल, IIT कानपुर के स्थापना दिवस के मौके पर निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने मेटा मैटीरियल सरफेस क्लोकिंग सिस्टम'अनालक्ष्य' का लोकार्पण किया है। जिसे मेटातत्व कंपनी तैयार कर रही है। कंपनी का कहना है कि ये सिस्टम सेना की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।

बता दें, इस खास मौके पर डिफेंस स्टार्टअप प्रदर्शनी में इस कपड़े का प्रदर्शन हुआ था। जिसे काफी सराहा गया था। इस प्रदर्शनी में बताया गया था कि इस मेटा मैटेरियल सिस्टम का उपयोग करने से वाहन दुश्मन के रडार, गति का पता लगाने वाले ग्राउंड सेंसर और थर्मल इमेजिंग सिस्टम से बचा सकता हैं। 

टेक्नालॉजी का सेना के साथ ट्रायल

बताया जा रहा है कि ये दुश्मनों की कई तकनीक को  भी मात देने में कारगर है। IIT के वैज्ञानिक प्रो. कुमार वैभव ने साल 2010 में इस टेक्नालॉजी पर काम शुरू किया था। जिसे बाद में, प्रो. एस अनंत रामाकृष्णन और प्रो. जे रामकुमार ने मिलकर पूरा किया। उन्होंने साल 2018 में इसके पेटेंट के लिए आवेदन भी किया गया था। बता दें, पिछले 6 साल से इस टेक्नालॉजी का सेना के साथ ट्रायल किया जा रहा है। 

साल 2019 में जब भारतीय सेना रडार से बचने की तकनीक खोज रही थी, तब उसे IIT के रिसर्च की जानकारी मिली। यह मैटीरियल रडार, सैटेलाइट इमेज, इंफ्रारेड कैमरों, ग्राउंड सेंसर और थर्मल इमेजिंग को धोखा दे सकता है। मेटातत्व कंपनी के एमडी व सीईओ और पूर्व एयर वाइस मार्शल प्रवीण भट्ट ने बताया कि एक साल के अंदर सेना को उपलब्ध कराया जा सकता है। धर्मल इमेजिंग सिस्टम से बचने के लिए इस मेटामैटीरियल का उपयोग कर सकते हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Metro Alert: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, जानें कब तक रहेगी पाबंदी

Delhi Metro Update: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली मेट्रो के छह प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह पाबंदी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान यात्रियों को इन स्टेशनों से मेट्रो में प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

Delhi News: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में घिरी AAP, अरविंद केजरीवाल समेत नेताओं के खिलाफ FIR

Delhi News: दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब से जुड़े विवाद में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के नेताओं और विधायकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) ने गुरुद्वारे में कथित हंगामे और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो व पोस्ट प्रसारित किए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत में AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं पर धार्मिक स्थल की मर्यादा प्रभावित करने के आरोप लगाए गए हैं।

Delhi Weather Update:दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा तापमान, कई इलाकों में जलभराव; अब कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह तेज बारिश और गरज के साथ आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई। वहीं, राजधानी के मध्य क्षेत्र में करोल बाग के पास झंडेवालान मंदिर के आसपास जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast