Horoscope Today 16 March 2024, Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, किसी विवाद में पड़ने से बचें

Horoscope Today 16 March 2024, Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, किसी विवाद में पड़ने से बचें

Horoscope Today 16 March 2024, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 16 मार्च 2024, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन तुला राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी और वर्कप्लेस पर आपके बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे आय में वृद्धि होगी। बाकि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको करियर और व्यापार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। न सिर्फ धन आएगा बल्कि खर्चा भी अधिक होगा। आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर एक बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपको सहयोग करते नजर आएंगे। आपका तन और मन दोनों ही सेहतमंद रहेगा। व्यापार सम्बंधित यात्रा सुखद और मनचाहा लाभ दिलाने वाली रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आपको समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी बड़ी समस्या से उबरने वाला साबित होगा। यदि आप बीते कुछ समय से बीमार या किसी रोग से पीडि़त चल रहे थे तो आज स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आपको राहत महसूस होगी। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण आपके विरोधियों द्वारा रचे गये षडयंत्र नाकाम होंगे। यदि आप विदेश में अपना करियर बनाने या फिर व्यापार करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी राह में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा ज्यादा भाग-दौड़ वाला रह सकता है, साथ ही आपकी सेहत भी थोड़ी खराब हो सकती है। आपके सामने अचानक से प्रॉपर्टी संबंधित समस्याएं सामने आ सकती है, जिनका समाधान खोजने के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी आपको लगाने पड़ सकते हैं। कारोबार में आपको अपने प्रतिद्वंदी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है, हालांकि आपको अपना व्यापार पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। किसी विषय को लेकर परिवार के सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। जरूरत के समय अपने शुभचिंतकों या फिर मित्रों का साथ और सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। व्यापार संबंधित लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप अपनी सेहत और सामान दोनों का ध्यान रखें। किसी बात को लेकर आपका अपनी संतान के साथ मतभेद हो सकता है। किसी व्यक्ति द्वारा आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई भी काम या फैसला सोच-समझकर करना उचित होगा, अन्यथा बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है।  व्यापारियों से कोई भी बड़ी डील करने से पहले सोच-विचार कर लें और किसी प्रकार के असमंजस में फैसला न लें। अपने मित्रों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा किसी का अपमान न होने पाए अन्यथा बरसों से बने संबंध खत्म हो सकते हैं। आपके काम समय पर पूरे होंगे। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य से भरा है। आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। व्यापार के संबंध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से अपने करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। किसी सरकारी योजना या व्यवसाय में धन फंसा हुआ है तो किसी व्यक्ति विशेष की मदद से निकलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको चीजें आपके मन-मुताबिक होती हुई नजर आएंगीं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं या फिर विरोधी खुद समझौते के लिए आपके साथ पहल कर सकते हैं। आज आपका शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन किसी प्रिय अथवा व्यक्ति विशेष से उपहार मिल सकता है। अगर आप समाज सेवा से जुड़े हैं तो आपको आपकी सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। कार्यालय में अपने विरोधियों से सावधान रहे, नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरुरत है।व्यापार कर रहे जातकों को आज के दिन धन का लेन-देन और धन का निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। संतान पक्ष से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताओं से भरपूर रहने वाला है। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। कार्यालय में आपके काम में अचानक बदलाव होने की संभावना है। आपको अपने काम को समय से पूरा करने के लिए अधिक समय देना होगा। जीवन में चल रही परेशानियों को आपके मित्रों द्वारा काफी हद तक काम किया जा सकता है। अपने प्रेम संबध अथवा वैवाहिक रिश्ते को सुखमय बनाए रहने के लिएअपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही चिंताओं से आपको छुटकारा मिलने की संभावना है। इष्टमित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मार्किट में फंसा धन अचानक से मिल सकता है, साथ ही आमदनी के साधनों में निरंतर वृद्धि भी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आपके कामकाज के लिए सम्मानित किया जा सकता है। समाज में लोगो के बीच आपका  विश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य से भरपूर रहेगा, लेकिन आज के दिन आपको कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही मुश्किल दूर होने की संभावना है। कोई भी बड़ी डील करते समय आपको कागज संबंधी काम सावधानी से करने की जरूरत रहेगी। कोई भी बड़ा निर्णय  पहले अपने से किसी बड़े व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर-परिवार में सबकुछ सामान्य गति से चलता हुआ नजर आएगा।  आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होने की संभावना है। परिवार से जुड़ी किसी परेशानी को दूर करने में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आपका जीवनसाथी आपकी चिंताओं को कम करने में मददगार साबित होगा।

Leave a comment