Haryana Weather: IMD ने इन जिलों में तेज बारिश की दी चेतावनी, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Haryana Weather:  IMD ने इन जिलों में तेज बारिश की दी चेतावनी, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में हवा रूख बदलने की वजह से पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में हुई बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लेकिन, मौसम विभाग ने आने वाली 29 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज (26 अगस्त) को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के कुछ इलाकों बारिश होने की उम्मीद है। वहीं दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

बारिश होने से तापमान में आई कमी

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि हरियाणा में चल रही पूर्वी हवाओं से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 24 घंटे में हुई बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोनीपत में कल की रात सबसे ठंडी रही, यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a comment